• Mon. Apr 20th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

अम्बेडकर प्रतिमा की मांग को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन, मंत्री असीम अरुण से लगाई गुहार

ByTen News One Desk

Apr 20, 2026
14 Views

अम्बेडकर प्रतिमा की मांग को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन, मंत्री असीम अरुण से लगाई गुहार


टेन न्यूज़ ii 20 अप्रैल 2026 ii कन्नौज से प्रभाष चंद्र की खास रिपोर्ट
कन्नौज। विकासखंड उमरडा के अंतर्गत ग्राम पंचायत हमीरपुर के ग्रामीण अपनी प्रमुख मांग को लेकर सदर विधायक एवं समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण के दरबार में पहुंचे।

ग्रामीणों ने गांव में डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा स्थापित करने की मांग उठाई और इसके लिए आवश्यक प्रशासनिक अनुमति दिलाने की अपील की। उन्होंने बताया कि प्रतिमा स्थापना से गांव में सामाजिक जागरूकता बढ़ेगी और नई पीढ़ी को बाबा साहब के विचारों से प्रेरणा मिलेगी।

ग्रामीणों ने कहा कि लंबे समय से यह मांग उठाई जा रही है, लेकिन अभी तक अनुमति नहीं मिल सकी है। ऐसे में उन्होंने मंत्री से हस्तक्षेप कर जल्द समाधान कराने की गुहार लगाई है।

अब सभी की नजरें प्रशासनिक कार्रवाई पर टिकी हैं कि इस मांग पर कब तक निर्णय लिया जाता है।

इस मौके पर जगजीत सिंह, गोविंद, सुधांशु, सुमित, इंद्रपाल, दयाशंकर, रिंकू, बादाम सिंह, अवनीश, राजेश, रामनरेश, राघवेंद्र और आदिलोक सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!