• Thu. Jun 11th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

औरैया निवासी समाज कल्याण अधिकारी को उपमुख्यमंत्री ने प्रशांत चक से किया सम्मानित

ByTen News One Desk

Apr 24, 2026
37 Views

औरैया निवासी समाज कल्याण अधिकारी को उपमुख्यमंत्री ने प्रशांत चक से किया सम्मानित


टेन न्यूज ii 24 अप्रैल 2026 ii ब्यूरो चीफ रामजी पोरवाल
*औरैया* जनपद के बेला कस्बा निवासी प्रशांत चक को जिला समाज कल्याण अधिकारी चयन होने पर, *प्रयागराज में संस्कृति आईएएस संस्था के द्वारा यूपीपीसीएस 2024 में चयनित भावी अधिकारियों को सम्मानित करने के लिए प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य मुख्य अतिथि थे। इसके साथ ही क्षेत्रीय सांसद, विधायक और कोचिंग संस्था के शिक्षकगण भी मौजूद रहे।

प्रयागराज में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य द्वारा अन्य
यूपीपीसीएस 2024 में चयनित भावी अधिकारियों के साथ बेला (औरैया) के नवोदित पीसीएस जिला समाज कल्याण अधिकारी प्रशांत चक को भी सम्मानित किया गया,

सम्मान समारोह के दौरान प्रशांत चक को साथियों के साथ प्रशस्ति पत्र, मेडल और मोमेंटो से सम्मानित किया,

इस कार्यक्रम का आयोजन इलाहाबाद मेडिकल एसोसिएशन ऑडिटोरियम में किया गया जहाँ चयनित अभ्यर्थियों के अलावा उनके करीबी, साथ ही साथ सिविल सेवा की तैयारी करने वाले छात्र व संस्कृति आईएएस के संस्थापक और निदेशक अखिल मूर्ति और उनकी पत्नी तथा शिक्षक – के.पी. द्विवेदी, विनीत अनुराग आदि मौजूद रहे।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!