• Sat. Apr 25th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

बरेली : करंट से युवक की मौत के मामले में पिता ने उठाई कार्रवाई की मांग

ByTen News One Desk

Apr 24, 2026
3 Views

बरेली : करंट से युवक की मौत के मामले में पिता ने उठाई कार्रवाई की मांग


टेन न्यूज़ ii 24 अप्रैल 2026 ii रिपोर्टर: राकेश कुमार रामवीर
बरेली |शाहजहांपुर जनपद थाना निगोही थाना क्षेत्र के ग्राम कुदिरना निवासी रामौतार ने अपने बेटे की करंट लगने से हुई मौत के मामले में दो लोगों पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

पीड़ित के अनुसार, गुड्डू और नन्हे द्वारा लगाए गए बिजली के तार की चपेट में आने से उनके बेटे की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना थाना निगोही पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी नन्हे को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जबकि अन्य आरोपियों की जांच जारी है।

रामौतार इस कार्रवाई से संतुष्ट नहीं हैं और उन्होंने मामले में अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर बरेली स्थित आईजी कार्यालय पहुंचकर प्रार्थना पत्र सौंपा।
आईजी बरेली ने पीड़ित को निष्पक्ष जांच और न्याय दिलाने का आश्वासन दिया है।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और अन्य आरोपियों की भूमिका की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!