• Wed. Apr 29th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

कन्नौज: एग्रो इनपुट डीलर्स का प्रदर्शन, 12 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा

ByTen News One Desk

Apr 27, 2026
20 Views

कन्नौज: एग्रो इनपुट डीलर्स का प्रदर्शन, 12 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा


टेन न्यूज़ ii 27 अप्रैल 2026 ii प्रभाष चन्द्र ब्यूरो
कन्नौज। उत्तर प्रदेश एग्रो इनपुट डीलर्स एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष अंकित वर्मा के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट प्रांगण पहुंचे और जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री एवं वर्तमान सांसद को संबोधित 12 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन जिला अधिकारी कन्नौज को सौंपा।

प्रदर्शन के दौरान डीलर्स ने अपनी विभिन्न समस्याओं को लेकर प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई। उनका कहना था कि लंबे समय से एग्रो इनपुट डीलर्स की समस्याओं की अनदेखी की जा रही है, जिससे व्यापार संचालन में कई तरह की दिक्कतें आ रही हैं।

जिला अध्यक्ष अंकित वर्मा ने बताया कि प्रमुख मांगों में लाइसेंस प्रक्रिया को सरल बनाना, अनावश्यक नियमों में संशोधन, व्यापार में आ रही बाधाओं को दूर करना और डीलर्स को सुरक्षा प्रदान करना शामिल है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई नहीं हुई, तो संगठन आंदोलन को और तेज करेगा।

प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे और सभी ने एकजुट होकर अपनी मांगों को प्रशासन तक पहुंचाया।

कैमरे पर क्या बोले अंकित वर्मा?
अंकित वर्मा ने कहा कि “हमारी समस्याएं लंबे समय से लंबित हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस समाधान नहीं निकला। अगर प्रशासन ने जल्द ध्यान नहीं दिया तो हम बड़े स्तर पर आंदोलन करने को मजबूर होंगे।”
कन्नौज से प्रभाष चंद्र की खास रिपोर्ट।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!