• Thu. May 7th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

तमिलनाडु की राजनीति में बढ़ी तल्खी, DMK के आरोपों पर  कांग्रेस नेता विवेक नारायण मिश्र का पलटवार

ByTen News One Desk

May 7, 2026
11 Views

तमिलनाडु की राजनीति में बढ़ी तल्खी, DMK के आरोपों पर  कांग्रेस नेता विवेक नारायण मिश्र का पलटवार


टेन न्यूज़ ii 07 मई 2026 ii प्रभाष चंद्र ब्यूरो, लोकेशन उत्तर प्रदेश

तमिलनाडु की राजनीति में इन दिनों डीएमके और कांग्रेस के बीच बयानबाजी तेज होती नजर आ रही है। अभिनेता विजय की पार्टी TVK को लेकर शुरू हुई राजनीतिक चर्चा अब गठबंधन और विश्वास की राजनीति तक पहुंच गई है।

डीएमके नेताओं ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि TVK के साथ संभावित गठबंधन की कोशिश “पीठ में छुरा घोंपने” जैसी है। उनका कहना है कि कांग्रेस को चुनावों में जो सफलता मिली, वह गठबंधन की वजह से मिली थी और ऐसे कदम दोनों दलों के रिश्तों में दरार पैदा कर सकते हैं।

वहीं, इस पूरे विवाद पर प्रतिक्रिया देते हुए कांग्रेसी नेता विवेक नारायण मिश्रा ने डीएमके के आरोपों को पूरी तरह निराधार बताया। उन्होंने कहा कि अभिनेता विजय की पार्टी TVK का उदय वर्ष 2024 में हुआ और जनता ने पार्टी को समर्थन दिया है।

विवेक नारायण मिश्रा ने कहा कि चुनाव में जनादेश प्राप्त करने के बाद TVK की ओर से कांग्रेस को सहयोग का प्रस्ताव दिया गया था। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि यदि कोई जनसमर्थन प्राप्त राजनीतिक दल कांग्रेस से सहयोग चाहता है, तो उसमें “छुरा घोंपने” जैसी कोई बात नहीं है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस लोकतांत्रिक मूल्यों में विश्वास करती है और देशहित में सभी दलों से संवाद बनाए रखना लोकतंत्र का हिस्सा है। इस बयान के बाद तमिलनाडु की राजनीति में सियासी हलचल और तेज हो गई है।
कन्नौज से प्रभाष चंद्र की खास रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!