• Thu. May 7th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

अखिलेश कर रहे बंटवारे की राजनीति, भाजपा कर रही विकास की बात” — कन्नौज में गरजे मंत्री असीम अरुण

ByTen News One Desk

May 7, 2026
11 Views

अखिलेश कर रहे बंटवारे की राजनीति, भाजपा कर रही विकास की बात” — कन्नौज में गरजे मंत्री असीम अरुण


टेन न्यूज़ ii 07 मई 2026 ii प्रभाष चन्द्र ब्यूरो, लोकेशन कन्नौज, उत्तर प्रदेश |
कन्नौज पहुंचे उत्तर प्रदेश सरकार के समाज कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण ने मीडिया से बातचीत के दौरान समाजवादी पार्टी और उसके राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव बंटवारे की राजनीति करने की कोशिश कर रहे हैं, जबकि भारतीय जनता पार्टी सबको साथ लेकर विकास की राजनीति कर रही है।

मंत्री असीम अरुण ने कहा कि पश्चिम बंगाल, असम और पुड्डुचेरी में भाजपा और एनडीए को मिली जीत इस बात का प्रमाण है कि देश की जनता अब विकास और राष्ट्रहित की राजनीति को पसंद कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी लगातार देश और प्रदेश में विकास कार्य कर रही है और इसी कारण वर्ष 2014 से जनता का आशीर्वाद लगातार भाजपा को मिल रहा है।

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में पिछले 10 वर्षों में सड़कों, बिजली, कानून व्यवस्था, गरीब कल्याण योजनाओं और सामाजिक विकास के क्षेत्र में तेजी से काम हुआ है। प्रदेश का मतदाता अब समझ चुका है कि समाजवादी पार्टी या अन्य विपक्षी दलों की सरकार का मतलब अपराध, भ्रष्टाचार और विकास कार्यों को रोकना है, जबकि भाजपा का मतलब तेज विकास और बेहतर कानून व्यवस्था है।

असीम अरुण ने दावा किया कि भारतीय जनता पार्टी हर वर्ग को साथ लेकर चल रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा में हर मजहब, जाति, समुदाय और उपजाति के लोग तेजी से जुड़ रहे हैं और यही पार्टी की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने कहा कि आने वाले 2027 विधानसभा चुनाव में भाजपा इसी विकास नीति और जनता के विश्वास के दम पर फिर जीत हासिल करेगी।

मंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है और यही कारण है कि जनता लगातार भाजपा पर भरोसा जता रही है।
बाइट — मंत्री असीम अरुण

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!