• Thu. May 7th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

कन्नौज में शुरू हुआ जनगणना–2027 स्व-गणना अभियान, डीएम व एसपी ने खुद कर दिया शुभारंभ

ByTen News One Desk

May 7, 2026
7 Views

कन्नौज में शुरू हुआ जनगणना–2027 स्व-गणना अभियान, डीएम व एसपी ने खुद कर दिया शुभारंभ


टेन न्यूज़ ii 07 मई 2026 ii प्रभाष चन्द्र ब्यूरो, लोकेशन कन्नौज, उत्तर प्रदेश |

जनगणना–2027 के अंतर्गत जनपद कन्नौज में 07 मई से 21 मई 2026 तक स्व-गणना अभियान संचालित किया जाएगा। अभियान के शुभारंभ अवसर पर जनपद न्यायाधीश नरेंद्र कुमार झा, जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री तथा पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार सहित अन्य अधिकारियों ने स्वयं ऑनलाइन स्व-गणना कर अपनी पहचान संख्या जनरेट की और जनपदवासियों को भी इस अभियान से जुड़ने का संदेश दिया।

इस अवसर पर जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री ने बताया कि स्व-गणना प्रक्रिया पूर्णतः स्वैच्छिक, सरल एवं डिजिटल है। इसके माध्यम से नागरिक निर्धारित अवधि के भीतर स्वयं अपनी जानकारी ऑनलाइन दर्ज कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि यह पहल जनगणना प्रक्रिया को अधिक सटीक, पारदर्शी और प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

डीएम ने जनपद के सभी कार्यालयाध्यक्षों को निर्देश दिए कि वे समयबद्ध रूप से अपनी स्व-गणना पूर्ण करें और अधीनस्थ कर्मचारियों को भी इसके लिए प्रेरित करें। साथ ही उन्होंने सरकारी एवं गैर-सरकारी संस्थानों, व्यापारी संगठनों, पत्रकारों और आम जनता से अपील की कि वे बढ़-चढ़कर अभियान में भाग लें और जनगणना–2027 को सफल बनाने में योगदान दें।

स्व-गणना के लिए नागरिक ऑनलाइन पोर्टल
सेल्फ एन्यूमरेशन पोर्टल⁠�
पर जाकर अपनी जानकारी दर्ज कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!