पुलिस ने हत्या के मामले में अभियुक्त सहित बाल अपचारी को किया गिरफ्तार
टेन न्यूज़ ii 07 मई 2026 ii ब्यूरो चीफ रामजी पोरवाल
औरैया।* अपराधियों पर नियंत्रण हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में व अपर पुलिस अधीक्षक व क्षेत्राधिकारी नगर के कुशल पर्यवेक्षण में दिनांक 05 मई 2026 को थाना कोतवाली औरैया पुलिस टीम द्वारा थाना कोतवाली औरैया पर पंजीकृत मु0अ0सं0 293/2026 धारा 105 बीएनएस के वांछित 01 नफर अभियुक्त को गिरफ्तार कर व बालअपचारी को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।
04 मई 2026 को वादी सुखवीर सिंह पुत्र स्व0 शिवनाथ सिंह निवासी ग्राम रामसहाय थाना कोतवाली औरैया जनपद द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर थाना कोतवाली पर मु0 अ0 सं0 293/2026 धारा 103 (1) बीएनएस पंजीकृत किया गया था।
जिसके क्रम में दिनांक 05 मई 2026 मंगलवार को थाना कोतवाली औरैया पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर बुन्देल खण्ड एक्सप्रेसवे के किनारे ग्राम कोठीशाला की ओर जाने वाले कच्चे सर्विस रास्ते से वांछित अभियुक्त व बालअपचारी को घटना में प्रयुक्त एक अदद मो0सा0 अपाचे नं0 यू पी 79 ए डी 9254 रंग सफेद व एक अदद कडा सहित गिरफ्तार कर उक्त अभियोग की विवेचनात्मक कार्यवाही के दौरान अभियोग में धारा 103 (1) को धारा 105 बीएनएस में तरमीम कर अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है। पूछताछ के दौरान अभियुक मुकेश ने बताया कि दिनाँक 02 मई 2026 को वह एक नाबालिग लडके और मित्र त्रिभुवन के साथ शराब पीने और घूमने गया था,
जिसके अगले दिन वापस लौटते समय कोठीशाला के पास मोटर साइकिल फिसलने को लेकर उनके बीच विवाद हो गया। इस झगड़े के दौरान गाली-गलौज से आक्रोशित होकर मुकेश ने त्रिभुवन के सिर पर हाथ मारा, जिससे हाथ में पहने कड़े से त्रिभुवन के सिर पर गंभीर चोट आई और वह पास के पिलर से टकराकर बेहोश हो गया।
नाबालिग द्वारा भी मारपीट किए जाने और त्रिभुवन के होश में न आने पर मुकेश और नाबालिग पकड़े जाने के डर से उसे मरणासन्न अवस्था में मौके पर ही छोड़कर अपनी मोटरसाइकिल से फरार हो गए थे।
गिरफ्तार अभियुक्तगणों में मुकेश पुत्र पन्नालाल निवासी ग्राम अस्ता थाना कोतवाली जनपद औरैया उम्र करीब 24 वर्ष व बाल अपचारी शामिल हैं। अभियुक्तगण के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।
