• Thu. May 7th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

उमर्दा में 116 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को मिले स्मार्टफोन, डिजिटल सेवाओं को मिलेगी नई रफ्तार

ByTen News One Desk

May 7, 2026
5 Views

उमर्दा में 116 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को मिले स्मार्टफोन, डिजिटल सेवाओं को मिलेगी नई रफ्तार


टेन न्यूज़ ii 07 मई 2026 ii तिर्वा, कन्नौज | टेन न्यूज के लिए जयपाल सिंह सेगर की खास रिपोर्ट
कैलाश सिंह राजपूत ने खंड विकास कार्यालय उमर्दा में आयोजित कार्यक्रम के दौरान बाल विकास परियोजना उमर्दा के अंतर्गत 116 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं मुख्य सेविकाओं को स्मार्टफोन वितरित किए। इस पहल का उद्देश्य आंगनबाड़ी सेवाओं को डिजिटल माध्यम से और अधिक मजबूत बनाना तथा लाभार्थियों तक योजनाओं की पहुंच को प्रभावी करना है।

कार्यक्रम के दौरान विधायक कैलाश सिंह राजपूत ने कहा कि स्मार्टफोन उपलब्ध होने से आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां पोषण ट्रैकिंग, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य निगरानी, टीकाकरण विवरण और शासन की विभिन्न योजनाओं से संबंधित डेटा को समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से अपलोड कर सकेंगी। इससे कार्य की गुणवत्ता में सुधार होगा और योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक आसानी से पहुंचेगा।

उन्होंने सभी कार्यकत्रियों से तकनीक का बेहतर उपयोग करने की अपील करते हुए कहा कि डिजिटल व्यवस्था से कार्यों में पारदर्शिता और गति आएगी। साथ ही बाल एवं मातृ कल्याण कार्यक्रमों को भी नई दिशा मिलेगी।

इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख उमर्दा, बाल विकास परियोजना अधिकारी उमर्दा सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!