• Thu. May 7th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

रायबरेली में स्व-जनगणना अभियान का शुभारंभ, डीएम ने खुद किया ऑनलाइन पंजीकरण

ByTen News One Desk

May 7, 2026
5 Views

रायबरेली में स्व-जनगणना अभियान का शुभारंभ, डीएम ने खुद किया ऑनलाइन पंजीकरण


टेन न्यूज ii 07 मई 2026 ii रिपोर्ट वसीम खान ब्यूरो | लोकेशन रायबरेली
रायबरेली जनपद में स्व-जनगणना अभियान की औपचारिक शुरुआत हो गई है। कलेक्ट्रेट स्थित बचत भवन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने स्वयं पोर्टल पर अपनी जानकारी दर्ज कर अभियान का शुभारंभ किया।

इस दौरान जिले के विभिन्न विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी मौके पर ही डिजिटल माध्यम से अपना पंजीकरण कराया। कार्यक्रम में स्व-जनगणना को लेकर काफी उत्साह देखने को मिला।

जिलाधिकारी ने उपस्थित कर्मचारियों को पोर्टल की तकनीकी प्रक्रिया और डेटा प्रविष्टि की विस्तृत जानकारी भी दी।

जिलाधिकारी ने बताया कि यह विशेष अभियान 7 मई से 21 मई 2026 तक संचालित किया जाएगा। इस अवधि में नागरिक घर बैठे डिजिटल माध्यम से अपनी और अपने परिवार की जानकारी आसानी से दर्ज कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि यह प्रक्रिया समय बचाने वाली, सरल और पूरी तरह पारदर्शी है।

इस मौके पर जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने जनपदवासियों से अपील करते हुए कहा कि सभी नागरिक इस अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और निर्धारित समय सीमा के भीतर अपना पंजीकरण अवश्य कराएं। उन्होंने कहा कि प्रशासन चाहता है कि हर नागरिक इस डिजिटल पहल से जुड़कर जनगणना अभियान को सफल बनाए।

जिला प्रशासन ने कहा कि स्व-जनगणना भविष्य की योजनाओं के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी और यह नागरिकों को डिजिटल रूप से सशक्त बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है।
स्व-जनगणना के लिए नागरिक ऑनलाइन पोर्टल
सेल्फ एन्यूमरेशन पोर्टल⁠�
पर जाकर अपनी जानकारी दर्ज कर सकते हैं।
टेन न्यूज के लिए रायबरेली से ब्यूरो वसीम खान की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!