• Tue. Jun 23rd, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

मजदूरी के पैसों को लेकर हुआ विवाद, बाइक और रुपये छीनने का आरोप निकला फर्जी

ByTen News One Desk

May 7, 2026
30 Views

मजदूरी के पैसों को लेकर हुआ विवाद, बाइक और रुपये छीनने का आरोप निकला फर्जी


टेन न्यूज़ ii 07 मई 2026 ii तौफ़ीक़ फारुकी ब्यूरो,
फर्रुखाबाद। जनपद के अमृतपुर थाना क्षेत्र में मजदूरी के लेनदेन को लेकर हुए विवाद में पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ शांति भंग की कार्रवाई की है। जांच के दौरान मोटरसाइकिल और रुपये छीनने के लगाए गए आरोप झूठे पाए गए।

जानकारी के अनुसार ग्राम अमैयापुर के कुछ लोग धान की रोपाई के कार्य के लिए बाहर गए थे। काम समाप्त होने के बाद मजदूरी के भुगतान को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर पुलिस को सूचना दी गई, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की।

पुलिस जांच में सामने आया कि मामला केवल आपसी रुपये के लेनदेन से जुड़ा था। मोटरसाइकिल छीनने और नकदी लूटने का आरोप असत्य एवं निराधार पाया गया। बाद में दोनों पक्षों के बीच लेनदेन भी पूरा हो गया और मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली गई।

इंद्रजीत सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों के खिलाफ शांति भंग की कार्रवाई करते हुए चालान किया गया है। उन्होंने कहा कि पुलिस द्वारा निष्पक्ष जांच के बाद पूरा मामला स्पष्ट हो गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!