• Fri. May 8th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

72 घंटे में हत्या का खुलासा, पत्नी-बेटे समेत तीन गिरफ्तार

ByTen News One Desk

May 8, 2026
1 Views

72 घंटे में हत्या का खुलासा, पत्नी-बेटे समेत तीन गिरफ्तार


टेन न्यूज़ ii 06 मई 2026 ii रामजी पोरवाल ब्यूरो
औरैया, संवाददाता: औरैया के थाना अछल्दा क्षेत्र में हुए सनसनीखेज हत्याकांड का पुलिस ने 72 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। पुलिस ने मृतक की पत्नी, बेटे और एक रिश्तेदार सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी, लोहे का सब्बल, रक्तरंजित टी-शर्ट और एक मोटरसाइकिल बरामद की गई है।

पुलिस के अनुसार 2/3 मई की रात बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के किलोमीटर 275 पर एक व्यक्ति का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला था। बाद में उसकी पहचान रणवीर सिंह यादव (48) निवासी मढ़ा पीतम के रूप में हुई। मामले में मृतक के बेटे की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया था।

जांच के दौरान पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर 5 मई को तुर्कपुर अंडरपास से तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में सामने आया कि मृतक शराब का आदी था और संपत्ति बेचकर पैसे खर्च कर रहा था, जिसका परिवार विरोध करता था। घटना की रात विवाद बढ़ने पर पत्नी विनीता ने बेटे हर्ष उर्फ हर्षित को बुलाया। इसके बाद तीनों ने मिलकर कुल्हाड़ी और सब्बल से वार कर रणवीर की हत्या कर दी।

घटना को दुर्घटना का रूप देने के लिए शव को एक्सप्रेसवे पर फेंक दिया गया था, ताकि वाहन से कुचलने का मामला लगे।
पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश कर दिया है और आगे की कार्रवाई जारी है।

Ten News One Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!