• Wed. May 13th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

“मुलायम परिवार में शोक की लहर: अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव का निधन, लखनऊ में ली अंतिम सांस” जानें कैसे हुई मौत

ByTen News One Desk

May 13, 2026
8 Views

“मुलायम परिवार में शोक की लहर: अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव का निधन, लखनऊ में ली अंतिम सांस” जानें कैसे हुई मौत


टेन न्यूज़ !! १३ मई २०२६ !! डेस्क न्यूज़, लखनऊ

समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे और भाजपा नेत्री अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव का बुधवार सुबह निधन हो गया। बताया जा रहा है कि तबीयत बिगड़ने पर उन्हें सुबह करीब 6 बजे सिविल हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

प्रतीक यादव के निधन की खबर से यादव परिवार और समर्थकों में शोक की लहर दौड़ गई है। शुरुआती जानकारी के अनुसार उनकी मौत के कारणों को लेकर अभी स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। कुछ रिपोर्ट्स में लंबे समय से स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का भी जिक्र किया गया है।

प्रतीक यादव राजनीति से दूर रहते थे, लेकिन उनकी पत्नी अपर्णा यादव भाजपा की सक्रिय नेता हैं। निधन की सूचना मिलते ही राजनीतिक और सामाजिक जगत से शोक संवेदनाएं व्यक्त की जा रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!