• Tue. May 19th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

गेहूं खरीद लक्ष्य पूर्ण करने एवं खाद्य सुरक्षा को लेकर जिलाधिकारी सख्त

ByTen News One Desk

May 19, 2026
5 Views

गेहूं खरीद लक्ष्य पूर्ण करने एवं खाद्य सुरक्षा को लेकर जिलाधिकारी सख्त


टेन न्यूज़ !! १९ मई २०२६ !! डीपी सिंह डेस्क, शाहजहांपुर। जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में सोमवार को विकास भवन सभागार में खाद्य विपणन विभाग, गेहूं क्रय, जिला पूर्ति विभाग एवं खाद्य सुरक्षा स्टीयरिंग कमेटी की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में गेहूं खरीद लक्ष्य की प्रगति, राशन व्यवस्था और खाद्य सुरक्षा से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई।

जिलाधिकारी ने गेहूं खरीद की समीक्षा करते हुए जिला खाद्य विपणन अधिकारी को निर्देश दिए कि निर्धारित लक्ष्य को समयबद्ध तरीके से पूर्ण किया जाए। उन्होंने कहा कि किसानों को क्रय केंद्रों पर किसी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए तथा सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं।

बैठक में जिला पूर्ति अधिकारी को अन्नपूर्णा भवनों के निर्माण कार्य में तेजी लाने तथा जनपद में लंबित उचित दर राशन दुकानों के आवंटन की प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए गए।

खाद्य सुरक्षा विभाग की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने बेकरी एवं अन्य खाद्य प्रतिष्ठानों पर नियमित सैंपलिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जांच में फेल पाए जाने वाले खाद्य पदार्थों से संबंधित प्रतिष्ठानों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाए।

जिलाधिकारी ने विशेष रूप से खराब खाद्य सामग्री, खुले मसालों तथा ऑर्गेनिक के नाम पर बेचे जा रहे उत्पादों के नमूने अनिवार्य रूप से लिए जाने के निर्देश दिए, ताकि आमजन को शुद्ध एवं सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध कराई जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!