• Thu. May 21st, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

लेखपाल मुख्य परीक्षा पर कन्नौज प्रशासन की कड़ी नजर, DM-SP ने किया परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण

ByTen News One Desk

May 21, 2026
3 Views

लेखपाल मुख्य परीक्षा पर कन्नौज प्रशासन की कड़ी नजर, DM-SP ने किया परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण


निष्पक्ष और पारदर्शी परीक्षा कराने के दिए निर्देश, संदिग्ध गतिविधियों पर तत्काल सूचना देने को कहा


टेन न्यूज़ ii 21 मई 2026 ii प्रभाष चन्द्र ब्यूरो, कन्नौज

कन्नौज। UPSSSC द्वारा आयोजित लेखपाल मुख्य परीक्षा को सकुशल, निष्पक्ष एवं शुचितापूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए गुरुवार को जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री एवं पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने जनपद के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था, परीक्षार्थियों की जांच प्रक्रिया तथा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि परीक्षा को पूरी पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ संपन्न कराया जाए तथा सभी केंद्रों की सतत निगरानी सुनिश्चित की जाए।

अधिकारियों ने स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी प्रकार की अनियमितता, गड़बड़ी या संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल उच्चाधिकारियों को उपलब्ध कराई जाए, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके। प्रशासन ने परीक्षा के दौरान सुरक्षा एवं शुचिता बनाए रखने के लिए व्यापक इंतजाम किए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!