• Sat. Jun 13th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

खेत में सिंचाई कर रहे किसान को जहरीले सांप ने डसा, इलाज के दौरान मौत

ByTen News One Desk

May 21, 2026
39 Views

खेत में सिंचाई कर रहे किसान को जहरीले सांप ने डसा, इलाज के दौरान मौत


मूंग की फसल में पानी लगाते समय हुआ हादसा, पुलिस-राजस्व टीम पहुंची मौके पर


टेन न्यूज़ ii 21 मई 2026 ii रामजी पोरवाल ब्यूरो

औरैया। बिधूना थाना क्षेत्र के जुगराजपुर गांव में खेत पर फसल की सिंचाई कर रहे किसान की जहरीले सर्प के काटने से मौत हो गई। हालत बिगड़ने पर परिजन उन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।

जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के ग्राम जुगराजपुर शिवपुर निवासी 62 वर्षीय किसान यतींद्र कुमार दुबे पुत्र अनोखे लाल दुबे बुधवार भोर में अपने खेत में खड़ी मूंग की फसल की सिंचाई कर रहे थे। इसी दौरान उनके पैर में किसी जहरीले सर्प ने काट लिया, जिससे उनकी तबीयत अचानक बिगड़ने लगी। परिजन आनन-फानन में उन्हें जिला चिकित्सालय चिचौली लेकर पहुंचे, लेकिन उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली प्रभारी मुकेश बाबू चौहान पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। वहीं उपजिलाधिकारी निखिल राजपूत के निर्देश पर क्षेत्रीय लेखपाल अनमोल यादव गांव पहुंचकर जांच कर रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी गई।

बताया जा रहा है कि मृतक किसान की आर्थिक स्थिति बेहद कमजोर थी। क्षेत्रीय लोगों ने शासन और जिला प्रशासन से पीड़ित परिवार को जल्द आर्थिक सहायता दिए जाने की मांग की है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!