• Fri. May 22nd, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

NH-34 बना ‘मौत का हाईवे’, डिवाइडर और चौड़ीकरण की मांग को लेकर हजारों का प्रदर्शन

ByTen News One Desk

May 22, 2026
8 Views

NH-34 बना ‘मौत का हाईवे’, डिवाइडर और चौड़ीकरण की मांग को लेकर हजारों का प्रदर्शन


टेन न्यूज़ !! २२ मई २०२६ !! अभय द्विवेदी ब्यूरो

हमीरपुर। जनपद हमीरपुर में NH-34 पर लगातार हो रहे सड़क हादसों और बढ़ती मौतों के विरोध में मंगलवार को हजारों ग्रामीण कलेक्ट्रेट परिसर पहुंच गए। गांव-गांव से आए लोगों ने हाईवे पर डिवाइडर निर्माण और सड़क चौड़ीकरण की मांग को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। महिलाओं और पुरुषों ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जल्द समाधान की मांग उठाई।

प्रदर्शन के दौरान भीषण गर्मी के चलते कई महिलाएं बेहोश होकर गिर पड़ीं, जिससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। धरने पर बैठी महिलाएं जिलाधिकारी के आने का घंटों इंतजार करती रहीं, लेकिन काफी देर तक कोई अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। इससे प्रदर्शनकारियों में नाराजगी और बढ़ गई।

आक्रोशित महिलाओं ने प्रशासन के विरोध में प्रतीकात्मक रूप से चूड़ियां फेंककर अपना विरोध दर्ज कराया। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि NH-34 अब “खूनी हाईवे” बन चुका है, जहां आए दिन सड़क हादसों में लोगों की जान जा रही है, लेकिन प्रशासन अब तक गंभीर नहीं हुआ।

लोगों ने चेतावनी दी कि यदि हाईवे पर डिवाइडर, सुरक्षा व्यवस्था और चौड़ीकरण को लेकर जल्द ठोस कदम नहीं उठाए गए तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा। कई घंटों तक कलेक्ट्रेट परिसर आंदोलन का केंद्र बना रहा और क्षेत्र में तनावपूर्ण स्थिति बनी रही।

रिपोर्टर – अभय द्विवेदी, हमीरपुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!