• Sun. May 24th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

मिर्जापुर थाना क्षेत्र में पैदल गश्त, सुरक्षा व्यवस्था का लिया गया जायजा

ByTen News One Desk

May 24, 2026
3 Views

मिर्जापुर थाना क्षेत्र में पैदल गश्त, सुरक्षा व्यवस्था का लिया गया जायजा


टेन न्यूज ii 24 मई 2026 ii ब्यूरो रिपोर्ट

शाहजहांपुर । पुलिस अधीक्षक शाहजहांपुर के निर्देशन में रविवार को क्षेत्राधिकारी जलालाबाद द्वारा थाना मिर्जापुर पुलिस बल के साथ थाना क्षेत्र में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। इस दौरान बाजारों, मुख्य मार्गों, सार्वजनिक स्थलों एवं संवेदनशील क्षेत्रों का भ्रमण कर कानून एवं शांति व्यवस्था की स्थिति का निरीक्षण किया गया।

पैदल गश्त के दौरान क्षेत्राधिकारी जलालाबाद ने पुलिस अधिकारियों एवं रिक्रूट आरक्षियों को सतर्क एवं सक्रिय रहकर ड्यूटी करने के निर्देश दिए। साथ ही संदिग्ध व्यक्तियों एवं गतिविधियों पर कड़ी निगरानी बनाए रखने तथा क्षेत्र में लगातार भ्रमणशील रहकर सुरक्षा व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने पर जोर दिया गया।

इसके अलावा आमजन से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरता से सुनने तथा प्राप्त सूचनाओं पर त्वरित एवं निष्पक्ष कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए। यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने और किसी भी प्रकार की अव्यवस्था फैलाने वाले तत्वों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करने के लिए पुलिस बल को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

पुलिस प्रशासन का कहना है कि जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण बनाए रखने और आमजन को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से लगातार गश्त एवं निगरानी अभियान चलाया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!