• Sun. May 24th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

पुलिस क्षेत्राधिकारी ने तिलहर व गढ़िया रंगीन थाना क्षेत्र में की पैदल गश्त, आगामी त्योहारों को लेकर पीस कमेटी बैठक आयोजित

ByTen News One Desk

May 24, 2026
2 Views

पुलिस क्षेत्राधिकारी ने तिलहर व गढ़िया रंगीन थाना क्षेत्र में की पैदल गश्त, आगामी त्योहारों को लेकर पीस कमेटी बैठक आयोजित


टेन न्यूज ii 24 मई 2026 ii अमुक सक्सेना

तिलहर/गढ़िया रंगीन, शाहजहांपुर। पुलिस अधीक्षक शाहजहांपुर के निर्देशन में रविवार को क्षेत्राधिकारी तिलहर द्वारा थाना गढ़िया रंगीन पुलिस बल के साथ क्षेत्र में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया।

इस दौरान बाजारों, मुख्य मार्गों, सार्वजनिक स्थलों एवं संवेदनशील क्षेत्रों का भ्रमण कर कानून एवं शांति व्यवस्था की स्थिति का निरीक्षण किया गया तथा आमजन में सुरक्षा की भावना को मजबूत किया गया।

पैदल गश्त के दौरान क्षेत्राधिकारी तिलहर ने पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों एवं रिक्रूट आरक्षियों को सतर्क एवं सक्रिय रहकर ड्यूटी करने के निर्देश दिए। साथ ही संदिग्ध व्यक्तियों एवं गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखने तथा क्षेत्र में लगातार भ्रमणशील रहकर सुरक्षा व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने पर जोर दिया गया। आमजन से शालीन व्यवहार बनाए रखने और प्राप्त शिकायतों एवं सूचनाओं पर त्वरित एवं निष्पक्ष कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए।

इसी क्रम में थाना परिसर में आगामी त्योहारों के मद्देनजर पीस कमेटी बैठक आयोजित की गई। बैठक में क्षेत्र के संभ्रांत व्यक्तियों, धर्मगुरुओं एवं गणमान्य नागरिकों से संवाद स्थापित कर त्योहारों को आपसी सौहार्द, शांति एवं भाईचारे के साथ मनाने की अपील की गई। पुलिस प्रशासन की ओर से लोगों से कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने तथा किसी भी प्रकार की अफवाह या भ्रामक सूचना पर ध्यान न देने के लिए जागरूक किया गया।

क्षेत्राधिकारी तिलहर ने उपस्थित लोगों को आश्वस्त किया कि आगामी त्योहारों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है तथा संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है, जिससे क्षेत्र में शांति एवं सौहार्द का माहौल बना रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!