• Mon. May 25th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

संगठन की मजबूती और सरकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए भाजपा की बूथ स्तरीय बैठक संपन्न

ByTen News One Desk

May 25, 2026
11 Views

संगठन की मजबूती और सरकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए भाजपा की बूथ स्तरीय बैठक संपन्न


टेन न्यूज़ !! २५ मई २०२६ !!  रिपोर्ट: वसीम खान, ब्यूरो | लोकेशन: रायबरेली

रायबरेली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नगर पूर्वी के प्रकाश नगर शक्ति केंद्र की ओर से बूथ अध्यक्षों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक बूथ अध्यक्ष सुरेंद्र अवस्थी के आवास पर संयोजक संदीप पाठक के नेतृत्व में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता भाजपा नगर उपाध्यक्ष धर्मेंद्र द्विवेदी ने की।

बैठक के दौरान केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यकर्ताओं एवं बूथ अध्यक्षों को सरकारी योजनाओं से संबंधित पुस्तिकाओं का वितरण भी किया गया, ताकि वे घर-घर जाकर लोगों को योजनाओं की जानकारी दे सकें।

बैठक को संबोधित करते हुए धर्मेंद्र द्विवेदी ने कहा कि संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने के लिए बूथ स्तर पर नियमित बैठकें और जनता से सतत संवाद बेहद आवश्यक है। उन्होंने कहा कि सभी बूथ अध्यक्ष अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रियता बढ़ाएं और लोगों तक सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचाने का कार्य करें।

उन्होंने संयोजक संदीप पाठक के कार्यों की सराहना करते हुए विश्वास जताया कि 2027 के विधानसभा चुनाव में प्रकाश नगर शक्ति केंद्र के सभी बूथों पर भाजपा ऐतिहासिक सफलता हासिल करेगी और “कमल” खिलेगा।

बैठक में पंकज श्रीवास्तव, आशीष जायसवाल, अभिषेक कुमार, आशीष अवस्थी, सुनील गुप्ता, राजकुमार, मुशीर अहमद, अनिल गुप्ता, शाकित सिंह, आशीष श्रीवास्तव और शिवम शुक्ला सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं प्रबुद्धजन मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!