• Mon. May 25th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

शराब की दुकान में चोरी के अभियुक्त पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, एक बदमाश घायल, आरक्षी भी जख्मी

ByTen News One Desk

May 25, 2026
4 Views

शराब की दुकान में चोरी के अभियुक्त पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, एक बदमाश घायल, आरक्षी भी जख्मी


टेन न्यूज़ !! २५ मई २०२६ !! नीरज शर्मा

शाहजहाँपुर। थाना रोजा क्षेत्र में शराब की दुकान में हुई चोरी की घटना से जुड़े अभियुक्तों को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ के दौरान एक आरोपी के पैर में गोली लगी, जबकि पुलिस का एक आरक्षी भी घायल हो गया। दोनों घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।

पुलिस के अनुसार, 4/5 अप्रैल 2026 की रात शराब की दुकान में हुई चोरी के संबंध में थाना रोजा पर मु0अ0सं0-204/2026 के तहत धारा 305, 331(4), 317(2) बीएनएस में मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले में अभियुक्तों की तलाश के लिए थाना रोजा पुलिस लगातार प्रयास कर रही थी।

पुलिस को 24/25 मई 2026 की रात मुखबिर से सूचना मिली कि चोरी की घटना में शामिल आरोपी रेलवे मैदान रोजा के पास मौजूद हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने घेराबंदी कर तलाश शुरू की। इसी दौरान पुलिस के करीब आते देख आरोपियों ने कथित रूप से जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी, जिसमें एक पुलिस आरक्षी घायल हो गया।

पुलिस द्वारा आत्मरक्षा में की गई जवाबी कार्रवाई में आरोपी सियानन्द पुत्र गजेन्द्र पाल निवासी ग्राम इटोरिया शिवपुरी, थाना फतेहगंज पूर्वी, जनपद बरेली के बाएं पैर में गोली लग गई, जिससे वह घायल हो गया। पुलिस ने मौके से अवनीश पुत्र फकीरे निवासी सेरहा पुख्ता, थाना दातागंज, जनपद बदायूं को भी गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से एक तमंचा .315 बोर, दो जिंदा कारतूस, एक खोखा कारतूस, चोरी के सामान की बिक्री से प्राप्त 8 हजार रुपये नकद, चोरी की 90 पव्वा शराब तथा चोरी में प्रयुक्त एक सरिया बरामद की गई।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी सियानन्द के खिलाफ विभिन्न जनपदों में 15 से अधिक मुकदमे, जबकि अवनीश के खिलाफ 7 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं। बरामदगी एवं गिरफ्तारी के आधार पर थाना रोजा में मु0अ0सं0-244/2026 के तहत धारा 109(1), 3(5) बीएनएस एवं 3/25/27 आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!