तिलहर के अंबेडकर पार्क में महापुरुष की प्रतिमा पर अशोभनीय माला पहनाने से तनाव, पुलिस जांच में जुटी

टेन न्यूज़ !! ३० मई २०२६ !! अमुक सक्सेना, लोकेशन: तिलहर/शाहजहांपुर
तिलहर नगर स्थित अंबेडकर पार्क में महापुरुष की प्रतिमा पर किसी अज्ञात असामाजिक तत्व द्वारा अशोभनीय माला पहनाने का मामला सामने आया है। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों में नाराजगी देखने को मिली।
सूचना पर पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा और स्थिति का जायजा लिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस द्वारा जांच शुरू कर दी गई है तथा क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सतर्कता बढ़ा दी गई है।
इस संबंध में एसपी ग्रामीण ने जानकारी देते हुए बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है। घटना में शामिल असामाजिक तत्वों की पहचान कर उनके खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस क्षेत्र में शांति एवं सौहार्द बनाए रखने के लिए लगातार निगरानी कर रही है।
प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है।