जनता दर्शन में एसपी विनोद कुमार ने सुनी फरियादियों की समस्याएं, दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश![]()
टेन न्यूज़ ii 30 मई 2026 ii प्रभाष चंद्र ब्यूरो
कन्नौज। पुलिस अधीक्षक कन्नौज विनोद कुमार द्वारा पुyलिस कार्यालय में आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम के दौरान विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे फरियादियों की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरता से सुना गया। जनसुनवाई में बड़ी संख्या🙏 में पहुंचे शिकायतकर्ताओं ने अपनी-अपनी समस्याएं पुलिस अधीक्षक के समक्ष रखीं।
इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने प्राप्त शिकायतों के त्वरित, निष्पक्ष एवं प्रभावी निस्तारण के लिए संबंधित प्रभारी निरीक्षक एवं थानाध्यक्षों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक शिकायत की प्राथमिकता के आधार पर निष्पक्ष जांच करते हुए नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
एसपी विनोद कुमार ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिकायतकर्ताओं को समयबद्ध तरीके से उनकी शिकायतों के निस्तारण की जानकारी भी उपलब्ध कराई जाए, जिससे आमजन में पुलिस के प्रति विश्वास और मजबूत हो सके। जनसुनवाई के दौरान पुलिस प्रशासन की कार्यशैली को लेकर फरियादियों में संतोष दिखाई दिया।