• Mon. Jun 1st, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

हंसी मजाक से शुरू हुआ विवाद- मारपीट, पुलिस ने बताया पारिवारिक मामला

ByTen News One Desk

Jun 1, 2026
1 Views

हंसी मजाक से शुरू हुआ विवाद- मारपीट, पुलिस ने बताया पारिवारिक मामला


टेन न्यूज़ !! ०१ जून २०२६ !! रिपोर्ट नीरज प्रताप सिंह, लोकेशन छिबरामऊ (कन्नौज)

जनपद कन्नौज के थाना क्षेत्र बिशनगढ़ में हंसी मजाक से बड़ा विवाद मारपीट तक पहुंच गया, झगड़े व हाता-पाई में बिशुनगढ़ निवासी संजीव सक्सेना के सिर में चोट लगने से घायल हो गया

घटना के बाद पीड़ित पक्ष नें थाने पहुंचकर अपने साथ हुई मारपीट की शिकायत की, थाना पुलिस द्वारा चिकित्सीय परीक्षण के लिए घायलों को छिबरामऊ सीएचसी भेजा गया

थाना पुलिस द्वारा पूरे मामले की जांच व दोनों पक्षों से जानकारी जुटाई जा रही है, तो वहीं घटना को लेकर क्षेत्र में चर्चा का माहौल है

प्रभारी निरीक्षक थाना बिशुनगढ़ नें बताया कि यह पारिवारिक विवाद का मामला है, तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है

टेन न्यूज़ के लिए छिबरामऊ कन्नौज से नीरज प्रताप सिंह की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!