• Thu. Jul 16th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

छिबरामऊ क्षेत्रगत बड़े ही धूमधाम से मनाई गई लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की जयंती

ByTen News One Desk

Jun 1, 2026
71 Views

 छिबरामऊ क्षेत्रगत बड़े ही धूमधाम से मनाई गई लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की जयंती


टेन न्यूज़ !! ०१ जून २०२६ !! रिपोर्ट नीरज प्रताप सिंह, लोकेशन छिबरामऊ (कन्नौज)

जनपद कन्नौज के नगर छिबरामऊ में अहिल्याबाई होल्कर की 301 भी जयंती पर, आयोजित कार्यक्रम में, नगर व क्षेत्र से भारी संख्या में आए लोगों ने उनके जीवन एवं समाज सेवा के कार्यों को याद किया

तो वही तहसील छिबरामऊ क्षेत्र की ग्राम पंचायत लडैता एवं सौरिख नगर में अहिल्याबाई होलकर की जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं,एवं स्थानीय लोगों ने भाग लिया, उपस्थित लोगों ने लोकमाता अहिल्याबाई होलकर के जीवन और कार्यों को याद करते हुए उन्हें माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की

इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों के बाद भाव्य शोभा यात्राएं निकाली गई,आयोजन का समापन राष्ट्रहित और समाज कल्याण के संकल्प के साथ हुआ

टेन न्यूज़ के लिए छिबरामऊ कन्नौज से नीरज प्रताप सिंह की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!