• Sat. Jun 6th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

अनियंत्रित बाइक फिसलने से एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर घायल

ByTen News One Desk

Jun 6, 2026
6 Views

अनियंत्रित बाइक फिसलने से एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर घायल


टेन न्यूज ii 06 जून 2026 ii ब्यूरो चीफ: रामजी पोरवाल

औरैया। सदर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के पास शुक्रवार को एक तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई, जिससे बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया और मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

जानकारी के अनुसार ग्राम पन्नहर निवासी 35 वर्षीय अमित राजपूत अपने परिचालक साथी 20 वर्षीय बृजमोहन पुत्र सोबरन सिंह निवासी ग्राम दुंदपुर, थाना खुर्रा जनपद मैनपुरी के साथ ट्रक पर लखनऊ जाने के लिए निकला था। अमित बाइक चला रहा था। जैसे ही दोनों बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे एंट्री के पास पहुंचे, सर्विस रोड पर बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने अमित को मृत घोषित कर दिया, जबकि बृजमोहन का उपचार जारी है। बताया जा रहा है कि अमित ने हेलमेट नहीं पहना था, जिससे सिर में गंभीर चोट लगने से उसकी मौत हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!