• Sat. Jun 6th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

पट्टा निरस्त कर वृक्षारोपण की जमीन पर कब्जे का आरोप, ग्रामीणों में भारी आक्रोश

ByTen News One Desk

Jun 6, 2026
3 Views

पट्टा निरस्त कर वृक्षारोपण की जमीन पर कब्जे का आरोप, ग्रामीणों में भारी आक्रोश


टेन न्यूज ii 06 जून 2026 ii ब्यूरो चीफ: रामजी पोरवाल

औरैया। जनपद औरैया की अजीतमल तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत खरगे का पुरवा में वृक्षारोपण के लिए पट्टे पर दी गई जमीन पर कब्जे को लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त है। आरोप है कि पट्टा निरस्त कराकर चिन्हित सरकारी भूमि पर अटसू नगर प्रशासन द्वारा पैमाइश से अधिक जमीन पर जबरन कब्जा कर कान्हा गौशाला का निर्माण कराया जा रहा है।

ग्रामीणों का आरोप है कि राजस्व विभाग द्वारा गौशाला निर्माण के लिए केवल 57 डिसमिल भूमि का सीमांकन किया गया था, लेकिन नगर प्रशासन करीब चार एकड़ जमीन पर निर्माण कार्य करवा रहा है, जो पूर्व में वृक्षारोपण के लिए सुरक्षित थी।

ग्रामीणों एवं किसानों का कहना है कि कई बार उच्च अधिकारियों से शिकायत करने के बावजूद कोई सुनवाई नहीं हुई। मंगलवार को तहसील दिवस में भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के तहसील अध्यक्ष ध्यान सिंह राजपूत के नेतृत्व में ग्रामीणों ने निष्पक्ष जांच की मांग उठाई।

वहीं, अटसू नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार सरकारी भूमि पर गौशाला निर्माण कार्य कराया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!