• Thu. Jun 11th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

35 हजार रुपये की घूस लेते पुलिसकर्मी गिरफ्तार, एंटी करप्शन टीम की बड़ी कार्रवाई

ByTen News One Desk

Jun 11, 2026
19 Views

35 हजार रुपये की घूस लेते पुलिसकर्मी गिरफ्तार, एंटी करप्शन टीम की बड़ी कार्रवाई


टेन न्यूज़ ii 11 जून 2026 ii पप्पू अंसारी

जैतीपुर/शाहजहांपुर। भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत गुरुवार को एंटी करप्शन टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना जैतीपुर में तैनात एक पुलिसकर्मी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। टीम ने आरक्षी विवेक कुमार को 35 हजार रुपये की घूस लेते समय हिरासत में लिया।

मिली जानकारी के अनुसार, एक व्यक्ति ने भ्रष्टाचार निवारण संगठन में शिकायत दर्ज कराई थी कि उसके खिलाफ दर्ज मुकदमे में राहत दिलाने और विवेचना से जुड़े कार्य में मदद के बदले रिश्वत की मांग की जा रही है। शिकायत मिलने के बाद एंटी करप्शन टीम ने मामले की जांच की, जिसमें आरोप प्रथम दृष्टया सही पाए गए।

इसके बाद निरीक्षक प्रवीण सान्याल के नेतृत्व में गुरुवार को थाना जैतीपुर परिसर में जाल बिछाया गया। पूर्व निर्धारित योजना के अनुसार शिकायतकर्ता ने जैसे ही 35 हजार रुपये आरोपी पुलिसकर्मी को दिए, टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर उसे रंगे हाथ पकड़ लिया। कार्रवाई के दौरान टीम ने जरूरी साक्ष्य भी जुटाए।

एंटी करप्शन अधिकारियों के मुताबिक आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत विधिक कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई के बाद पुलिस विभाग में भी चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है।

अधिकारियों ने आमजन से अपील की है कि यदि कोई सरकारी कर्मचारी रिश्वत की मांग करता है तो इसकी सूचना तुरंत संबंधित विभाग को दें, जिससे भ्रष्टाचार पर प्रभावी रोक लगाई जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!