• Wed. Jun 17th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

तिलहर के धनेला गांव के पास हाईवे पर हुआ हादसा, खड़े ट्रक में पीछे से घुसी डीसीएम, दो गंभीर घायल

ByTen News One Desk

Jun 15, 2026
16 Views

तिलहर के धनेला गांव के पास हाईवे पर हुआ हादसा, खड़े ट्रक में पीछे से घुसी डीसीएम, दो गंभीर घायल



टेन न्यूज़ !! १५ जून २०२६ !! अमुक सक्सेना

तिलहर/शाहजहांपुर । राष्ट्रीय राजमार्ग पर धनेला गांव के निकट रविवार तड़के एक डीसीएम खड़े ट्रक में पीछे से जा टकराई। हादसे में डीसीएम के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए तथा उसमें सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस और एंबुलेंस की मदद से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।

लखनऊ के बंथरा थाना क्षेत्र के कंजा खेड़ा निवासी अनुराग वर्मा ने बताया कि वह अपने साथी चालक पुर्थव पांडे के साथ डीसीएम से सोलर पैनल लेकर लखनऊ से बरेली जा रहे थे। रविवार सुबह तड़के जब उनकी गाड़ी तिलहर क्षेत्र में धनेला गांव के पास पहुंची, तभी आगे चल रहे ट्रक के चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिए। इससे डीसीएम अनियंत्रित हो गई और ट्रक में पीछे से जा टकराई।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि डीसीएम का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में अनुराग वर्मा और पुर्थव पांडे गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस और एंबुलेंस को दी। मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने दोनों घायलों को सीएचसी पहुंचाया, जहां उनकी गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने जिला मेडिकल College रेफर कर दिया।

वहीं ट्रक चालक ने नाम न बताने की शर्त पर बताया कि उसका ट्रक खराब हो गया था। इसी दौरान पीछे से आ रही डीसीएम ट्रक से टकरा गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Ten News One Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!