• Wed. Jun 17th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

जन्मदिन समारोह में आए भाई-बहन की नदी में डूबकर मौत, परिवार में मचा कोहराम

ByTen News One Desk

Jun 15, 2026
27 Views

जन्मदिन समारोह में आए भाई-बहन की नदी में डूबकर मौत, परिवार में मचा कोहराम



टेन न्यूज़ !! १५ जून २०२६ !! अमुक सक्सेना / पप्पू अंसारी

तिलहर/जैतीपुर/शाहजहांपुर । थाना जैतीपुर क्षेत्र के कुलुआ बोझ गांव में रविवार को एक दर्दनाक हादसे में भाई-बहन की नदी में डूबकर मौत हो गई। घटना से दोनों परिवारों में मातम छा गया।

मृतकों की पहचान थाना गढ़िया रंगीन क्षेत्र के डभौरा गांव निवासी 14 वर्षीय विजय और 9 वर्षीय किंजल के रूप में हुई है। बताया गया कि दोनों अपने परिवार के साथ शनिवार को कुलुआ बोझ गांव में रहने वाले अपने मौसा की बेटी के जन्मदिन समारोह में शामिल होने आए थे।

रविवार को विजय और किंजल गांव के पास नदी में नहाने गए थे। नहाते समय दोनों गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी।

घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और काफी प्रयास के बाद दोनों को नदी से बाहर निकाला गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!