• Thu. Oct 15th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

महोबा में बवाल: चौकी प्रभारी पर फूटा विद्यार्थी परिषद का गुस्सा, एसपी से की कार्रवाई की मांग

ByTen News One Desk

Jun 18, 2026
90 Views

महोबा में बवाल: चौकी प्रभारी पर फूटा विद्यार्थी परिषद का गुस्सा, एसपी से की कार्रवाई की मांग


टेन न्यूज़ ii 18 जून 2026 ii राहुल विश्वकर्मा ब्यूरो

महोबा। जिले में उस समय माहौल गरमा गया जब अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के दर्जनों कार्यकर्ता पुलिस अधीक्षक शशांक सिंह कार्यालय पहुंच गए और मेडिकल चौकी प्रभारी के खिलाफ शिकायती पत्र सौंपते हुए कार्रवाई की मांग की। कार्यकर्ताओं ने चौकी प्रभारी पर अभद्र व्यवहार और बिना वजह चालान करने जैसे गंभीर आरोप लगाए।

विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं का कहना है कि उन्होंने अपना परिचय स्पष्ट रूप से पुलिस को दिया था, इसके बावजूद चौकी प्रभारी ने उनकी बात सुनने के बजाय अभद्र भाषा का प्रयोग किया और उनका चालान कर दिया। इस घटना के बाद परिषद कार्यकर्ताओं में भारी नाराजगी देखने को मिली।

गुस्साए कार्यकर्ताओं ने एसपी कार्यालय के बाहर “पुलिस प्रशासन होश में आओ” के जोरदार नारे लगाए और प्रशासन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं का आरोप है कि मेडिकल चौकी प्रभारी अक्सर आम लोगों और युवाओं के साथ भी इसी तरह का व्यवहार करते हैं।

परिषद ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी पुलिसकर्मियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। इस विरोध प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

error: Content is protected !!