• Thu. Jun 18th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

नाबालिग बेटी के अपहरण का आरोप, बरीखास कि पीड़ित मां ने एसपी कार्यालय पहुंच लगाई न्याय की गुहार

ByTen News One Desk

Jun 18, 2026
14 Views

नाबालिग बेटी के अपहरण का आरोप, बरीखास कि पीड़ित मां ने एसपी कार्यालय पहुंच लगाई न्याय की गुहार


टेन न्यूज ii 18 जून 2026 ii पंकज कुमार

मदनापुर/शाहजहांपुर। जनपद के मदनापुर थाना क्षेत्र के ग्राम बरीखास निवासी नन्ही देवी ने अपनी 14 वर्षीय नाबालिग पुत्री के कथित अपहरण के मामले में पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई है। पीड़िता ने आरोप लगाया कि उनकी बेटी का अपहरण कर लिया गया है और मामले में अब तक संतोषजनक कार्रवाई नहीं हुई।

पुलिस अधीक्षक कार्यालय में दिए गए प्रार्थना पत्र में नन्ही देवी ने बताया कि 12 जून को उन्होंने थाना मदनापुर में मामला दर्ज कराया था। उनका आरोप है कि उनकी नाबालिग पुत्री का अपहरण ब्लॉक प्रमुख द्वारा किया गया है। पीड़िता का कहना है कि इससे पहले भी आरोपी उनकी पुत्री का अपहरण कर चुका है।

नन्ही देवी के अनुसार वर्तमान में उनकी पुत्री कहां है, इसकी कोई जानकारी परिवार को नहीं है, जिससे परिजन गहरे सदमे और चिंता में हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि आरोपी की नजर उनकी संपत्ति पर है और इसी कारण वह लगातार परिवार को प्रताड़ित कर रहा है।

पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपी उन्हें और उनके परिवार को जान से मारने तथा झूठे मुकदमों में फंसाने की धमकी दे रहा है, जिससे पूरे परिवार में भय का माहौल बना हुआ है।

पीड़ित मां ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए तथा उनकी नाबालिग पुत्री को जल्द से जल्द सकुशल बरामद कराया जाए। उन्होंने कहा कि परिवार न्याय की उम्मीद लेकर प्रशासन की शरण में पहुंचा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!