• Sun. Jun 21st, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

रायबरेली: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में भव्य आयोजन, पूर्व कैबिनेट मंत्री मनोज पांडेय ने दी शुभकामनाएं

ByTen News One Desk

Jun 21, 2026
11 Views

रायबरेली: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में भव्य आयोजन, पूर्व कैबिनेट मंत्री मनोज पांडेय ने दी शुभकामनाएं


टेन न्यूज़ !! २1 जून २०२६ !! वसीम खान ब्यूरो

रायबरेली। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जनपद के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में भव्य सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों एवं बड़ी संख्या में नागरिकों ने सहभागिता कर योग के माध्यम से स्वस्थ जीवन का संदेश दिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं ऊंचाहार विधायक मनोज कुमार पांडेय, सालोन विधायक अशोक कोरी तथा नोडल अधिकारी अनिल कुमार सागर ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके उपरांत सभी उपस्थित लोगों ने योग प्रशिक्षकों के निर्देशन में विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास किया।

इस अवसर पर पूर्व कैबिनेट मंत्री मनोज कुमार पांडेय ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि योग भारत की प्राचीन संस्कृति, गौरवशाली परंपरा और ऋषि-मुनियों द्वारा विश्व को दी गई अमूल्य धरोहर है। उन्होंने कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि मन, शरीर और आत्मा को जोड़ने का प्रभावी माध्यम है, जो व्यक्ति को स्वस्थ एवं संतुलित जीवन प्रदान करता है।

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में योग को वैश्विक पहचान मिली है। आज दुनिया के अनेक देशों में योग को अपनाया जा रहा है और 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मनाया जाना भारत के लिए गौरव की बात है।

कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने लोगों से नियमित योगाभ्यास को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने का आह्वान किया। नोडल अधिकारी अनिल कुमार सागर ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों, अधिकारियों एवं नागरिकों का आभार व्यक्त करते हुए स्वस्थ एवं निरोगी जीवन के लिए योग अपनाने का संकल्प दिलाया।

इस अवसर पर विभिन्न विभागों के अधिकारी, जनप्रतिनिधि, सामाजिक संगठनों के सदस्य एवं बड़ी संख्या में योग साधक उपस्थित रहे।

टेन न्यूज के लिए रायबरेली से ब्यूरो वसीम खान की रिपोर्ट।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!