• Mon. Aug 10th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर पुलिस लाइन पीलीभीत में सामूहिक योगाभ्यास

ByTen News One Desk

Jun 21, 2026
43 Views

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर पुलिस लाइन पीलीभीत में सामूहिक योगाभ्यास


टेन न्यूज़ !! २1 जून २०२६ !! रामचंद्र सक्सेना ब्यूरो

पीलीभीत। 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर पुलिस लाइन पीलीभीत में पुलिस अधीक्षक पीलीभीत के नेतृत्व में अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा सामूहिक योगाभ्यास का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पुलिस विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास किया।

इस अवसर पर योग प्रशिक्षकों द्वारा योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया गया कि योग न केवल विभिन्न बीमारियों के बचाव एवं उपचार में सहायक है, बल्कि यह व्यक्ति की शारीरिक क्षमता, मानसिक एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा को भी बढ़ाता है। नियमित योगाभ्यास से तन और मन दोनों को स्वस्थ एवं संतुलित रखा जा सकता है।

पुलिस अधीक्षक ने उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को संबोधित करते हुए दैनिक जीवन में योग को अपनाने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि स्वस्थ शरीर और स्वस्थ मन के लिए नियमित योग अत्यंत आवश्यक है तथा यह तनावमुक्त और अनुशासित जीवन जीने में सहायक सिद्ध होता है।

कार्यक्रम के दौरान पुलिस लाइन परिसर में स्वास्थ्य, अनुशासन और सकारात्मक ऊर्जा का वातावरण देखने को मिला। सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने नियमित योग करने और दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करने का संकल्प लिया।

जिला ब्यूरो चीफ: रामचंद्र सक्सेना, पीलीभीत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!