• Sat. Jul 4th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

टोल प्लाजा के पास सड़क दुर्घटना में युवक की मौत:पुलिस ने शव बरामद किया, जांच शुरू

ByTen News One Desk

Jul 4, 2026
6 Views

टोल प्लाजा के पास सड़क दुर्घटना में युवक की मौत:पुलिस ने शव बरामद किया, जांच शुरू


टेन न्यूज़ !! ०४ जुलाई २०२६ !! अंश कुमार गुप्ता ब्यूरो, उधमसिंह नगर /उत्तराखंड
खटीमा-सितारगंज रोड पर स्थित टोल प्लाजा के समीप बुधवार को एक सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई। युवक सड़क किनारे घायल अवस्था में मिला था, जिसे स्थानीय लोगों की मदद से नागरिक अस्पताल खटीमा पहुंचाया गया। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।

राहगीरों ने युवक को सड़क किनारे गंभीर रूप से घायल अवस्था में पड़ा देखा था। उन्होंने तत्काल 108 आपातकालीन सेवा को इसकी सूचना दी। स्थानीय लोगों के सहयोग से युवक को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल खटीमा ले जाया गया, लेकिन जांच के बाद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक की पहचान उसके पास मिले आधार कार्ड के आधार पर सुनील दत्त जोशी (32 वर्ष) के रूप में हुई है। वह बिशन दत्त जोशी के पुत्र और चंपावत जनपद के टनकपुर स्थित बस्तिया गांव का निवासी था।

पुलिस की प्रारंभिक जांच में यह मामला सड़क दुर्घटना का प्रतीत हो रहा है। अधिकारियों के अनुसार, युवक के सिर पर गंभीर चोट के निशान पाए गए हैं, जिससे हादसे में उसकी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!