4 Views
केन्द्रीय राज्यमंत्री जी ने पीलीभीत रेलवे स्टेशन से टनकपुर-नांदेड एक्सप्रेस रेल सेवा का किया शुभारम्भ

टेन न्यूज़ !! ०७ जुलाई २०२६ !! रामचंद्र सक्सेना ब्यूरो, पीलीभीत
केन्द्रीय राज्यमंत्री वाणिज्य एवं उद्योग, इलेक्ट्रानिकी और सूचना प्रौद्योगिकी श्री जितिन प्रसाद जी ने पीलीभीत क्षेत्र के रेल नेटवर्क और यात्रियों की सुविधाओं के दृष्टिगत पीलीभीत रेलवे स्टेशन पर पर आयोजित एक भव्य समारोह में दो अत्यंत महत्वपूर्ण रेल सेवाओं की शुरूआत की। इस दौरान उन्होंने हरी झण्डी दिखाकर टेªनों का शुभारम्भ किया। केन्द्रीय मंत्री ने क्षेत्रवासियों को बड़ी सौगत देते हुए टनकपुर-नांदेड़ एक्सप्रेस के नए संचालन की शुरूआत की।
केन्द्रीय रेलमंत्री अश्विनी वैष्णण द्वारा टेªन को हरी झण्डी दिखाने के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण को देखा गया। यह टेªन टनकपुर से चलकर सिख तीर्थस्थल हुजूर साहिब नांदेड़ (महाराष्ट्र) तक जाएगी, जिससे श्रद्धालुओं और आम यात्रियों को लम्बी दूरी की यात्रा से अभूतपूर्ण सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि नांदेड-टनकपुर-नांदेड साप्ताहिक एक्सप्रेस का नियमित संचालन नांदेड से 12 जुलाई से प्रत्येक रविवार को तथा टनकपुर से 14 जुलाई से प्रत्येक मंगलवार को किया जायेगा। उन्होंने कहा कि टनकपुर-नांदेड़ एक्सप्रेस के संचालन से लम्बी दूरी की इस टेªन से उत्तर भारत और पश्चिमी/मध्य भारत के बीच कनेक्टिविटी मजबूत होगी।
इसके साथ ही उन्होंने स्थानीय यात्रियों की मांग को पूरा करते हुये टनकपुर-पीलीभीत पैसेंजर रेलगाडी के शाहजहांपुर तक विस्तार कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। अब यह पैसेंजर टेªन पीलीभीत से आगे शाहजहांपुर तक जाएगी, जिससे पीलीभीत और शाहजहांपुर के बीच दैनिक आवागमन करने वालों को सीधा लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि टनकपुर-पीलीभीत पैसेजर का शाहजहाॅपुर तक विस्तार होने से स्थानीय परिवहन का ढांचा सुदृढ़ होगा।
इस दौरान विधान परिषद सदस्य सुधीर गुप्ता, जिलाध्यक्ष गोकुल प्रसाद मौर्य, विधायक बरखेड़ा स्वामी प्रवक्तानन्द, विधायक बीसलपुर विवेक वर्मा, विधायक पूरनपुर प्रतिनिधि ऋतुराज पासवान, जिला पचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि गुरूभाग सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष डाॅ0 आस्था अग्रवाल, नगर पालिका अध्यक्ष पूरनपुर शैलेन्द्र गुप्ता, पूर्व जिलाध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह, जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह, मुख्य विकास अधिकारी सतीश प्रसाद मिश्र सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे। पीलीभीत जिला ब्यूरो चीफ रामचंद्र सक्सेना