पुलिस अधीक्षक कन्नौज द्वारा रिजर्व पुलिस लाईन में सप्ताहिक शुक्रवार परेड का किया गया निरीक्षण, ली गई सलामी

टेन न्यूज़ !! १० जुलाई २०२६ !! प्रभाष चन्द्र ब्यूरो, कन्नौज
शारीरिक व मानसिक रूप से फिट रहने के लिए लगवाई गयी दौड़।
पुलिस अधीक्षक कन्नौज, विनोद कुमार द्वारा पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में साप्ताहिक शुक्रवार परेड की सलामी ली गई तथा परेड का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के पश्चात पुलिसकर्मियो से शारीरिक एवं मानसिक रूप से फिट रहने के लिए परेड की दौड़ लगवाई। परेड में एकरूपता व अनुशासन बनाए रखने के लिए टोलीवार ड्रिल करवाई, ड्रिल देखकर उसे और बेहतर तरीके से कराने के लिए प्रभारी पुलिस लाइन को निर्देशित किया। सभी अधिकारी/कर्मचारियों से शस्त्र अभ्यास करवाया गया। पुलिस अधीक्षक ने परिवहन शाखा का निरीक्षण किया तथा पुलिस लाइन में खड़े वाहनों के बारे में जानकारी ली।
पुलिस लाइन निरीक्षण के दौरान महोदय द्वारा जीडी कार्यालय, क्वार्टर गार्ड, पुलिस कैंटीन, शस्त्रागार, बैरक, स्टोर रूम, भोजनालय, लॉन टेनिस ग्राउंड, कन्ट्रोल रूम, आर ओ आई पी, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग रूम,यूपी 112 आदि को चैक कर सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
इस दौरान क्षेत्राधिकारी तिर्वा/लाइन कुलवीर सिंह, प्रतिसार निरीक्षक व अन्य अधि0/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।