• Fri. Jul 10th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

पुलिस-प्रशासन के प्रयास के बाद युवक को बीएसएनएल टावर से सकुशल उतारा

ByTen News One Desk

Jul 10, 2026
2 Views

पुलिस-प्रशासन के प्रयास के बाद युवक को बीएसएनएल टावर से सकुशल उतारा


टेन न्यूज ii 10 जुलाई 2026 ii अमुक सक्सेना, तिलहर/शाहजहांपुर

शाहजहांपुर जनपद के तिलहर क्षेत्र में कछियानी खेड़ा स्थित बीएसएनएल टावर पर कई घंटे तक चढ़े रहने के बाद युवक आकाश को पुलिस और प्रशासन ने सकुशल नीचे उतार लिया। गुरुवार रात करीब 10 बजे टावर पर चढ़े युवक को सुरक्षित उतारने के लिए शुक्रवार को दिन भर पुलिस, प्रशासन और परिजनों ने लगातार प्रयास किए।

मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) दीक्षा भामरे अरुण, एडीएम वित्त एवं राजस्व अरविंद कुमार, सीओ तिलहर इशिका सहित तिलहर, कटरा और खुदागंज थाना पुलिस मौजूद रही। युवक लगातार सीबीआई और आर्मी को बुलाने जैसी मांगें करता रहा। उसे समझाने के लिए पुलिस ने विशेष रणनीति अपनाई और एक पुलिसकर्मी को कमांडो की वेशभूषा में तथा दूसरे को पुलिस वर्दी में टावर पर भेजा। काफी देर तक समझाने-बुझाने के बाद युवक सुरक्षित नीचे उतर आया।

परिजनों ने आरोप लगाया कि कटरा थाना पुलिस की कथित प्रताड़ना के कारण युवक मानसिक तनाव में था। वहीं पुलिस ने पूरे अभियान के दौरान संयम और सतर्कता बरतते हुए युवक को बिना किसी नुकसान के सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया। नीचे उतारने के बाद युवक को आवश्यक चिकित्सकीय परीक्षण एवं आगे की कार्रवाई के लिए पुलिस अपने साथ ले गई।

टेन न्यूज के लिए शाहजहांपुर तिलहर से अमुक सक्सेना की रिपोर्ट।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!