• Sat. Jul 11th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

कटरा में सरकारी तालाब की पैमाइश शुरू, अतिक्रमण की जद में आए परिवारों में बढ़ी चिंता

ByTen News One Desk

Jul 11, 2026
10 Views

कटरा में सरकारी तालाब की पैमाइश शुरू, अतिक्रमण की जद में आए परिवारों में बढ़ी चिंता


टेन न्यूज़ !! ११ जुलाई २०२६ !! पप्पू अंसारी

मीरानपुर कटरा। खुदागंज मार्ग स्थित नगर के सबसे बड़े सरकारी तालाब (गाटा संख्या-1349) की भूमि की पैमाइश शुक्रवार को राजस्व विभाग की टीम ने पुलिस बल की मौजूदगी में शुरू कर दी। नायब तहसीलदार निवेदिता सिंह के नेतृत्व में चल रही इस कार्रवाई के बाद वर्षों से तालाब की भूमि पर रह रहे कई परिवारों में भविष्य को लेकर चिंता बढ़ गई है।

जानकारी के अनुसार, पूर्व चेयरमैन सुरेंद्र प्रकाश गुप्ता की शिकायत एवं जनहित याचिका के बाद जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह के निर्देश पर राजस्व विभाग द्वारा तालाब की भूमि की पैमाइश कराई जा रही है। प्रशासन का कहना है कि सरकारी भूमि की सीमाओं का सत्यापन कर वास्तविक स्थिति स्पष्ट की जाएगी और नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

उधर, पैमाइश की कार्रवाई से प्रभावित परिवारों का कहना है कि उन्होंने वर्षों की मेहनत और जीवनभर की जमा-पूंजी से अपने छोटे-छोटे मकान बनाए हैं। अधिकांश परिवार आर्थिक रूप से कमजोर हैं और उन्हें आशंका है कि यदि अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई हुई तो उनका आशियाना उजड़ सकता है। उनका कहना है कि उनके पास वैकल्पिक आवास की कोई व्यवस्था नहीं है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराना प्रशासन की जिम्मेदारी है, लेकिन इसके साथ ही आर्थिक रूप से कमजोर और जरूरतमंद परिवारों के पुनर्वास तथा मानवीय पहलुओं पर भी गंभीरता से विचार किया जाना चाहिए, ताकि किसी पात्र परिवार को बिना वैकल्पिक व्यवस्था के बेघर न होना पड़े।

फिलहाल राजस्व विभाग द्वारा पैमाइश का कार्य जारी है और क्षेत्रवासियों की निगाहें प्रशासन की आगामी कार्रवाई पर टिकी हुई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!