• Sat. Jul 11th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

बहुउद्देशीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समिति में अधिकारियों की लापरवाही से 6,747 कुंतल गेहूं भीगकर खराब

ByTen News One Desk

Jul 11, 2026
6 Views

बहुउद्देशीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समिति में अधिकारियों की लापरवाही से 6,747 कुंतल गेहूं भीगकर खराब


टेन न्यूज ii 11 जुलाई 2026 ii रिपोर्ट : राहुल विश्वकर्मा ब्यूरो, महोबा

बहुउद्देशीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समिति, धरौन में अधिकारियों की कथित लापरवाही के चलते लगभग 6,747 कुंतल गेहूं बारिश में भीगकर खराब हो गया। बताया जा रहा है कि गेहूं लंबे समय तक खुले में पड़ा रहा और समय पर सुरक्षित गोदाम तक नहीं पहुंचाया गया, जिसके कारण भारी नुकसान हुआ।

ग्रामीणों का आरोप है कि परिवहन का जिम्मा संभाल रहे ठेकेदार ने निर्धारित समय पर गेहूं गोदाम तक नहीं पहुंचाया। वहीं समिति के सचिव ने कई बार संबंधित अधिकारियों को इस संबंध में अवगत कराया, लेकिन समय रहते कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई। लगातार बारिश के चलते गेहूं भीग गया और बड़ी मात्रा में सड़ने लगा।

घटना के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। लोगों का कहना है कि यदि समय पर जिम्मेदार अधिकारी और ठेकेदार सक्रिय होते तो लाखों रुपये मूल्य का सरकारी गेहूं बचाया जा सकता था। ग्रामीणों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी अधिकारियों एवं संबंधित ठेकेदार के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग की है। साथ ही सवाल उठाया है कि आखिर सरकारी संपत्ति के इस बड़े नुकसान के लिए जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई कब होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!