• Mon. Jul 13th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

SHAHJAHANPUR NEWS: प्रमुख सचिव एवं नोडल अधिकारी मनीष चौहान ने वृक्षारोपण महायज्ञ-2026 के अंतर्गत किया पौधरोपण

ByTen News One Desk

Jul 12, 2026
18 Views

SHAHJAHANPUR NEWS: प्रमुख सचिव एवं नोडल अधिकारी मनीष चौहान ने वृक्षारोपण महायज्ञ-2026 के अंतर्गत किया पौधरोपण


कम्पोजिट विद्यालय अटसालिया में बच्चों की खेल एवं कला प्रतिभा की सराहना की


टेन न्यूज़ !! 12 जुलाई २०२६ !! डीपी सिंह @डेस्क न्यूज़ , शाहजहांपुर।

प्रमुख सचिव, सचिवालय प्रशासन, उ०प्र० पुनर्गठन समन्वय एवं भाषा विभाग, उत्तर प्रदेश तथा जनपद के नोडल अधिकारी श्री मनीष चौहान की अध्यक्षता में वृक्षारोपण महायज्ञ-2026 के अंतर्गत कम्पोजिट विद्यालय अटसालिया में एक पेड़ मांके नाम वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित एवं पुष्प अर्पित कर किया गया।

इस अवसर पर प्रमुख सचिव एवं जनपद के नोडल अधिकारी श्री मनीष चौहान, जिलाधिकारी धर्मेन्द्र प्रताप सिंह, पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित, प्रभागीय वनाधिकारी डॉक्टर सचिन कुमार तथा जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने विद्यालय परिसर में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण एवं हरित वातावरण के प्रति जनजागरूकता का संदेश दिया।

कार्यक्रम के दौरान प्रमुख सचिव श्री मनीष चौहान ने विद्यालय परिसर में पूर्व में लगाए गए हरिशंकरी पौधों का निरीक्षण किया तथा उनकी संतोषजनक वृद्धि पर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि पौधरोपण के साथ-साथ पौधों का संरक्षण एवं संवर्धन भी अत्यंत आवश्यक है, जिससे आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ एवं सुरक्षित पर्यावरण उपलब्ध कराया जा सके। नोडल अधिकारी ने कार्यालय प्रभागीय वनाधिकारी, वन, वन्य जीव प्रभाग में वृक्षारोपण 2026 हेतु स्थापित कमांड सेंटर का भी निरीक्षण किया, जिसमें जनपद में चल रहे वृक्षारोपण का अभियान को देखा।

इस अवसर पर कम्पोजिट विद्यालय अटसालिया के छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत खेल एवं कला प्रदर्शन का भी अवलोकन किया गया। प्रमुख सचिव एवं अन्य अधिकारियों ने बच्चों की प्रतिभा, उत्साह एवं रचनात्मकता की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!