• Sat. Aug 15th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

शादी का झांसा देकर युवती का शोषण, ब्लैकमेल और धमकी देने का आरोपी गुजरात से गिरफ्तार

ByTen News One Desk

Jul 12, 2026
30 Views

शादी का झांसा देकर युवती का शोषण, ब्लैकमेल और धमकी देने का आरोपी गुजरात से गिरफ्तार


टेन न्यूज़ !! 12 जुलाई २०२६ !! डेस्क न्यूज़, शाहजहाँपुर।

थाना जलालाबाद पुलिस ने शादी का झांसा देकर युवती का कथित शारीरिक शोषण करने, ब्लैकमेल कर धनराशि वसूलने तथा जान से मारने की धमकी देने के मामले में फरार चल रहे एक आरोपी को गुजरात के अहमदाबाद से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।

पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर के निर्देश पर, अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी जलालाबाद के पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना जलालाबाद पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार 25 मई 2026 को एक युवती की तहरीर पर थाना जलालाबाद में मुकदमा दर्ज किया गया था। शिकायत में आरोप लगाया गया कि आरोपी ने शादी का झांसा देकर कई बार शारीरिक संबंध बनाए, बाद में ब्लैकमेल कर उसके खाते से धनराशि अपने खाते में स्थानांतरित कराई और निकाह से इनकार कर दिया। साथ ही शिकायत करने पर आरोपी एवं उसके परिजनों द्वारा गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया।

मामले में थाना जलालाबाद पर मु0अ0सं0 232/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। विवेचना के दौरान वांछित आरोपी पठान आरिफ अहमद हसन (25 वर्ष), निवासी ग्राम मुड़िया आस, थाना कांट, जनपद शाहजहाँपुर को 10 जुलाई 2026 को अहमदाबाद (गुजरात) के थाना गोमतीपुर क्षेत्र स्थित रिलायंस बेकरी के पास से गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने आरोपी को स्थानीय न्यायालय से ट्रांजिट रिमांड पर लेकर शाहजहाँपुर लाया, जहां आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में वरिष्ठ उपनिरीक्षक सकतावत सिंह तथा आरक्षी अभिषेक पंवार शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!