• Wed. Jul 15th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

मदनापुर पुलिस ने सोलर पैनल चोरी गिरोह का किया भंडाफोड़, 3 आरोपी गिरफ्तार, 7 सोलर पैनल बरामद

ByTen News One Desk

Jul 15, 2026
6 Views

मदनापुर पुलिस ने सोलर पैनल चोरी गिरोह का किया भंडाफोड़, 3 आरोपी गिरफ्तार, 7 सोलर पैनल बरामद


टेन न्यूज ii 15 जुलाई 2026 ii @डेस्क न्यूज

शाहजहाँपुर। पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान के तहत थाना मदनापुर पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए सोलर पैनल चोरी करने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई LOOM SOLAR कंपनी की 7 सोलर पैनल प्लेटें बरामद की हैं तथा वारदात में प्रयुक्त ऑटो को सीज कर दिया है।

पुलिस के अनुसार, 14 जुलाई को ग्राम केशौपुर गौटिया निवासी रतनपाल ने खेत से सात सोलर पैनल चोरी होने की तहरीर दी थी। इस पर थाना मदनापुर में मुकदमा दर्ज कर दो पुलिस टीमों का गठन किया गया। मंगलवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने गंगा एक्सप्रेस-वे के सर्विस रोड के पास एक ऑटो को रोककर तलाशी ली, जिसकी छत पर चोरी के सोलर पैनल बंधे मिले। मौके से विपिन, पिंकू उर्फ पिंटू और मीनू सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि बाइक सवार दो अन्य आरोपी फरार हो गए, जिनकी तलाश जारी है।

पूछताछ और बरामदगी के आधार पर मुकदमे में संबंधित धाराओं की बढ़ोतरी की गई है। गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध पूर्व से भी चोरी और अन्य आपराधिक मामलों में मुकदमे दर्ज हैं।

पुलिस ने तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है, जबकि फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!