भाजपा 2027 चुनाव में मौजूदा विधायकों पर दांव लगाएगी

विधायकों को सरकार की उपलब्धियां जनता तक पहुंचानी होंगी।
सीएम धामी को 25 विधानसभा क्षेत्रों से चुनाव लड़ने का न्योता।
टेन न्यूज़।। 11 अगस्त 2026 ।। अंश कुमार गुप्ता, ब्यूरो, उधमसिंह नगर/उत्तराखंड
देहरादून। आगामी विधानसभा चुनाव में टिकटों के आवंंटन को लेकर चल रही कई तरह की कयासबाजी के बीच भाजपा नेतृत्व ने तय किया है कि वर्ष 2027 की चुनावी जंग में पार्टी मौजूदा विधायकों पर ही जीत का दांव लगाएगी। दिल्ली में हुई कोर कमेटी की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट समेत प्रदेश भाजपा नेतृत्व को यह संदेश दिया गया कि मौजूदा विधायक क्षेत्रों में सक्रिय रहकर डबल इंजन सरकार की उपलब्धियां जनता तक पहुंचाएं और जनता की समस्याओं का समाधान कराएं।
हालांकि पार्टी ने यह स्पष्ट किया कि वर्तमान विधायक पार्टी की प्राथमिकता में हैं, लेकिन क्षेत्रीय सक्रियता, संगठन का फीडबैक व सर्वे की रिपोर्ट भी अंतिम रूप से प्रत्याशी चयन का आधार बनेगी।
विधायकों की राजनीतिक परीक्षा शुरू
भाजपा ने मौजूदा विधायकों को मैदान में उतरकर अपना प्रदर्शन साबित करने क