• Sun. Aug 9th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

रुद्रपुर में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने वरिष्ठ नेताओं और विधायकों के साथ की बैठक

ByTen News One Desk

Aug 9, 2026
4 Views

रुद्रपुर में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने वरिष्ठ नेताओं और विधायकों के साथ की बैठक


आगामी चुनावों की रणनीति समेत सामाजिक, राजनीतिक और सांगठनिक मुद्दों पर हुआ मंथन


टेन न्यूज़ !! ०८ अगस्त २०२६ !! अंश कुमार गुप्ता ब्यूरो, उधमसिंह नगर

रुद्रपुर। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने रुद्रपुर में वरिष्ठ कांग्रेसजनों, पीएसी पदाधिकारियों एवं विधायकगणों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक में आगामी चुनावों की तैयारियों और रणनीति को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक के दौरान विभिन्न सामाजिक एवं राजनीतिक विषयों के साथ संगठन से जुड़े मुद्दों पर भी विचार-विमर्श हुआ। पार्टी नेताओं ने आगामी चुनावों को लेकर संगठन की तैयारियों, कार्यकर्ताओं की सक्रियता और जमीनी स्तर पर पार्टी को मजबूत करने की रणनीति पर चर्चा की।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने संगठन को अधिक मजबूत, सक्रिय और प्रभावी बनाने पर जोर दिया। बैठक में पार्टी की नीतियों एवं विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने तथा कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने को लेकर भी महत्वपूर्ण विचार-विमर्श किया गया।

बैठक में वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं, पीएसी पदाधिकारियों एवं विधायकगणों ने अपने सुझाव रखे। आगामी चुनावों को देखते हुए संगठन को बूथ एवं जमीनी स्तर तक मजबूत करने और पार्टी की गतिविधियों को और अधिक सक्रिय बनाने पर विशेष जोर दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!