• Wed. Aug 19th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

शादी का झांसा देकर संबंध बनाने का आरोप, 21 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार

ByTen News One Desk

Aug 19, 2026
2 Views

शादी का झांसा देकर संबंध बनाने का आरोप, 21 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार


टेन न्यूज।। 19 अगस्त 2026 ।। डेस्क न्यूज

मिर्जापुर/शाहजहांपुर। थाना मिर्जापुर पुलिस ने शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने और बाद में शादी से इनकार करने के आरोप में वांछित चल रहे 21 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने के बाद से वह लगातार फरार चल रहा था।

पुलिस के मुताबिक, 12 अगस्त 2026 को पीड़िता की तहरीर के आधार पर थाना मिर्जापुर में राजन ठाकुर पुत्र नीरू सिंह, निवासी कटरी सतारा, थाना राजेपुर, जिला फर्रुखाबाद के खिलाफ मुकदमा अपराध संख्या 177/2026 दर्ज किया गया था। मामले में धारा 69 बीएनएस के तहत कार्रवाई की गई।

विवेचना के दौरान पीड़िता के अनुसूचित जाति से होने और आरोपी के सामान्य वर्ग से होने के आधार पर मुकदमे में धारा 3(2)(V) एससी/एसटी एक्ट की बढ़ोतरी की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए उच्चाधिकारियों के निर्देश पर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित की गई।

मुखबिर की सूचना पर दबोचा

19 अगस्त 2026 को मिर्जापुर पुलिस क्षेत्र में गश्त और संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने जरियनपुर तिराहे से करीब 100 मीटर आगे गंगा चौराहे की ओर आरोपी राजन ठाकुर को करीब 11:45 बजे हिरासत में ले लिया।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है और उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम

थानाध्यक्ष मनोज कुमार, महिला उपनिरीक्षक अंजली रानी, उपनिरीक्षक बंटी कुमार और रिजर्व आरक्षी नीटू की टीम ने आरोपी को गिरफ्तार किया।

पंजीकृत मुकदमा: मु0अ0सं0 177/2026, धारा 69 बीएनएस एवं 3(2)(V) एससी/एसटी एक्ट।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!