• Tue. Aug 25th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

जहरीला पदार्थ खाने से शिक्षिका की मौत, पति को फोन कर दी थी जानकारी

ByTen News One Desk

Aug 25, 2026
12 Views

जहरीला पदार्थ खाने से शिक्षिका की मौत, पति को फोन कर दी थी जानकारी


टेन न्यूज़ !! २५ अगस्त २०२६ !! अमुक सक्सेना

शाहजहांपुर। चौक कोतवाली क्षेत्र के हयातपुरा मोहल्ला निवासी शिक्षिका नैना आनंद की रविवार को संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ खाने से मौत हो गई। वह दून इंटरनेशनल स्कूल में शिक्षिका थीं। जहरीला पदार्थ खाने के बाद उन्होंने अपने पति मोहित आनंद को फोन कर इसकी जानकारी दी थी।

परिजनों के अनुसार, नैना रविवार दोपहर स्कूटी से किसी काम के लिए निकली थीं। कच्चा कटरा मोड़ के पास एक प्रतिष्ठान के निकट वह अचानक बेहोश होकर गिर पड़ीं। सूचना पर परिजन उन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां उपचार के दौरान चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना पर प्रभारी निरीक्षक प्रदीप राय भी मौके पर पहुंचे। पुलिस के मुताबिक, नैना ने स्वयं फोन कर पति को बताया था कि उन्होंने कुछ खा लिया है। इसके बाद मायके पक्ष को भी घटना की जानकारी दी गई।

मायके वालों ने पुलिस को बताया कि शनिवार को शिव बरात के चलते नैना मायके गई थीं। उस दौरान उन्होंने किसी तनाव की बात नहीं बताई थी। पुलिस के अनुसार, नैना ने करीब 14 वर्ष पूर्व मोहित आनंद से प्रेम विवाह किया था और उनकी दो बेटियां हैं।

पुलिस को स्कूटी के पास जहरीले पदार्थ का एक पैकेट भी मिला है, जो खुला नहीं था। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस घटना के कारणों और अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!