यूजीसी कानून के विरोध में जंतर-मंतर पर करणी सेना का धरना![]()
टेन न्यूजब। । 25 अगस्त 2026 ।। पप्पू अंसारी
दिल्ली/शाहजहांपुर। यूजीसी के प्रस्तावित कानून के विरोध में करणी सेना के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर तीन दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया। 20 से 22 अगस्त तक चले प्रदर्शन में कार्यकर्ताओं ने प्रस्तावित कानून को वापस लेने की मांग उठाई और सरकार से समाज की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए इस पर पुनर्विचार करने की अपील की।
धरने के दौरान करणी सेना के पदाधिकारियों ने कहा कि प्रस्तावित यूजीसी कानून समाज के हितों को प्रभावित करने वाला है। उन्होंने सरकार से मांग की कि कानून के प्रावधानों पर गंभीरता से विचार किया जाए और जनभावनाओं को ध्यान में रखते हुए इसे वापस लिया जाए।
प्रदर्शन में करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष ठाकुर ओमवीर सिंह राठौड़, जिला संगठन महामंत्री किसान शक्ति शाहजहांपुर ठाकुर राजीव सिंह, जिला अध्यक्ष किसान शक्ति शाहजहांपुर ठाकुर जयवीर सिंह, बरेली मंडल महामंत्री ठाकुर हालदार सिंह और युवा शक्ति करणी सेना शाहजहांपुर के जिला अध्यक्ष रवि चौहान सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए।
पदाधिकारियों ने कहा कि संगठन समाज से जुड़े मुद्दों को लेकर लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज उठाता रहेगा। उन्होंने सरकार से समाज की भावनाओं और मांगों को गंभीरता से लेने की अपील की।
करणी सेना के कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि प्रस्तावित यूजीसी कानून को वापस नहीं लिया गया तो आंदोलन को आगे भी जारी रखा जाएगा। धरने के दौरान कार्यकर्ताओं ने एकजुटता दिखाते हुए सरकार के समक्ष कानून वापस लेने की मांग प्रमुखता से उठाई।