• Wed. Aug 26th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

वित्त मंत्री ने ककरा स्थित नगर निगम कार्यालय का किया निरीक्षण

ByTen News One Desk

Aug 26, 2026
3 Views

वित्त मंत्री ने ककरा स्थित नगर निगम कार्यालय का किया निरीक्षण


अधूरे कार्यों में तेजी से एवं कार्यालय परिसर के सौंदर्यीकरण कराने के दिए निर्देश


टेन न्यूज़ ।। 26 अगस्त 2026 ।। डीपी सिंह @ डेस्क न्यूज

शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश सरकार के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री श्री सुरेश कुमार खन्ना ने बुधवार को जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह एवं नगर आयुक्त सौम्या गुरुरानी के साथ ककरा स्थित नगर निगम के नवनिर्मित कार्यालय भवन का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान वित्त मंत्री ने नगर निगम के नये भवन में संचालित कार्यों की जानकारी लेते हुए विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि भवन एवं परिसर में जो भी कार्य अभी अधूरे हैं, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर तेजी से पूरा कराया जाए, ताकि नगर निगम का कामकाज सुचारु रूप से संचालित हो सके।

मंत्री ने कार्यालय परिसर के बेहतर सौंदर्यीकरण के लिए पौधारोपण कराने के निर्देश दिए। साथ ही परिसर में साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था बनाए रखने तथा अधिकारियों एवं कर्मचारियों के बैठने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराने के लिए कहा।

उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि नगर निगम कार्यालय में आने वाले आमजन को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हों और कार्यालय का वातावरण स्वच्छ, सुव्यवस्थित एवं सुविधाजनक बनाया जाए।

इस अवसर पर अपर नगर आयुक्त अजय कुमार त्रिपाठी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कार्यदायी संस्था के अभियंता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!