• Sun. Sep 6th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

भाकियू लोक शक्ति ने 10 सूत्री मांगों को लेकर किया धरना प्रदर्शन, डीएम को सौंपा ज्ञापन

ByTen News One Desk

Aug 26, 2026
24 Views

भाकियू लोक शक्ति ने 10 सूत्री मांगों को लेकर किया धरना प्रदर्शन, डीएम को सौंपा ज्ञापन


टेन न्यूज़ !! २६ अगस्त २०२६ !! प्रभाष चन्द्र ब्यूरो,  लोकेशन—कन्नौज, उत्तर प्रदेश

जनपद कन्नौज में भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति के जिला अध्यक्ष हाशिम अली के नेतृत्व में संगठन के पदाधिकारी और कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचे। यहां किसानों और आम जनता से जुड़ी विभिन्न समस्याओं को लेकर धरना प्रदर्शन किया गया।

धरना प्रदर्शन के दौरान भाकियू लोक शक्ति के पदाधिकारियों ने प्रशासन के समक्ष अपनी विभिन्न मांगें रखीं। जिला अध्यक्ष हाशिम अली ने किसानों और आम जनता की समस्याओं को प्रमुखता से उठाते हुए जिलाधिकारी को 10 सूत्री ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन के माध्यम से संगठन ने प्रशासन से मांग की कि इसमें शामिल सभी बिंदुओं पर गंभीरता से विचार किया जाए और किसानों व आम जनता से जुड़ी समस्याओं का जल्द से जल्द समाधान कराया जाए।

जिला अध्यक्ष हाशिम अली ने कहा कि किसानों और आम लोगों को कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। संगठन लगातार इन समस्याओं को प्रशासन के सामने उठाता रहा है। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि ज्ञापन में शामिल मांगों पर प्रभावी कार्रवाई करते हुए संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश दिए जाएं, जिससे लोगों को राहत मिल सके।

धरना प्रदर्शन के दौरान भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। संगठन ने प्रशासन से समस्याओं के शीघ्र निस्तारण की मांग की।

आईए आपको सुनाते हैं, आखिर भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति के जिला अध्यक्ष हाशिम अली ने किसानों और आम जनता की समस्याओं को लेकर क्या कुछ कहा।

कन्नौज से प्रभाष चंद्र की रिपोर्ट, टेन न्यूज़।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!